आज के युग में अंग्रेजी भाषा का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। हर प्रकार के व्यवसाय में, चाहे वह अभियांत्रिकी हो, प्रौद्योगिकी हो, प्रबंधन हो, या कोई कार्यालय, हर जगह english का use compulsory हो गया है। उच्चतर शिक्षाएं जैसे, माध्यमिक, स्नातक आदि में लगभग सभी विषय अंग्रेजी में ही पढ़ाए जाते हैं । इसी लिए आज हम बताएँगे Learn English Online
कोई भी प्रोग्रामिंग language हो या किसी सॉफ्टवेयर की कोडिंग ये सभी इंग्लिश भाषाओँ में ही पढ़ाए जाते हैं तथा निर्माण किये जाते हैं। किसी कंपनी में हाई प्रोफाइल जॉब चाहिए हो या किसी कॉल सेंटर में executive की नौकरी, अंग्रेजी का ज्ञान होना और उसे बिना रुके बोलने की प्रतिभा होना अनिवार्य है ।
अंग्रेजी के क्षेत्र और उसके प्रचलन को देखते हुए कई बुद्धिजीवियोँ ने लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए नगरों में अंग्रेजी शिक्षण केंद्र खोले हैं। कोई भी मनुष्य जो english सीखना चाहता है, वह यहाँ जाकर दाखिला ले सकता है।
परन्तु इन शिक्षण केंद्रों का शुल्क बहुत अधिक होता है। यदि आप कोई अतिरिक्त शुल्क दिए बिना अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आप नवीनतम Technologies का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस article में आप जानेंगे की कैसे आज की Technology आपकी अंग्रेजी सुधार सकती है तथा अंग्रेजी सीखा सकती है।
internet से English कैसे सीखे ? How To Leran English From internet
इंटरनेट की इस दुनिया में ऐसे कई ऑनलाइन उत्पाद तथा टेक्नोलॉजीज हैं जिनकी सहायता से आप अपनी अंग्रेजी सुधार सकते हैं:
### YouTube: YouTube एक ऐसा अद्भुत प्लेटफार्म है जहाँ पर मनुष्य कुछ भी सीख सकता है। यूट्यूब वेबसाइट पर अरबों की संख्या में वीडियोज़ उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ इंग्लिश सिखाने से सम्बंधित हैं।
### मोबाइल ऍप्लिकेशन्स: अलग अलग मोबाइल प्लेटफॉर्म्स जैसे Android, iPhone, एवं windows पर विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी भाषा सिखाने से सम्बंधित apps उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर कुछ शब्दकोष ऐप्स, English Grammar ऐप्स तथा कुछ अन्य प्रकार की ऐप्स भी उपलब्ध हैं।
### गूगल ट्रांसलेट: गूगल ट्रांसलेट एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर आप किसी भी भाषा के शब्दों, वाक्यों, एवं पद्यों को किसी दूसरी भाषा में परिवर्तित कर सकते हैं या इनका अनुवाद कर सकते हैं।
घर बैठे English कैसे सीखे ? How To Learn English Online
इन सभी technologies तथा वेबसाइटस का उपयोग करना बड़ा ही सरल है। इन्हें प्रभावशाली रूप से किस प्रकार इस्तेमाल करके आप एक अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं, उसके बारे में निचे बताया गया है:
- यूट्यूब पर ऐसे बहुत से चैनल उपलब्ध हैं जो English स्पीकिंग और ग्रामर की फ्री क्लासेज देते हैं। इन चैनल्स पर अंगेज़ी से सम्बंधित बहुत सी वीडियोस होती हैं जिनमें आपको अंग्रेजी भाषा के बारे में गाइड किया जाता है। इन वीडियोस को देखकर अंग्रेजी का अभ्यास करें। इसके अतिरिक्त आप इंग्लिश गानों के lyrical वीडियोस को देखकर उन्हें गाने का प्रयास करें। इससे आपके अंग्रेजी बोलने की क्षमता बढ़ जाएगी।
- आप यूट्यूब पर उब्लब्ध इंग्लिश वेब सीरीज को देखें एवं उन्हें समझने का प्रयास करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको अंग्रेजी बोलने का अनुभव हो जाएगा तथा आप अंग्रेजी के नए नए शब्द सिख पाएंगे।
- ऐप स्टोर्स पर उपलध मोबाइल सॉफ्टवेयर्स भी आपकी बहुत सहायता कर सकते हैं। इन ऐप्स में से प्रमुख होते हैं Grammar सिखाने वाले सॉफ्टवेयर्स। इन्हें डाउनलोड करके आप इंग्लिश ग्रामर के सम्पूर्ण अवधारणाओं को समझ सकते हैं तथा उनका अभ्यास कर सकते हैं। अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर वाक्य बनाना तथा हिंदी में अनुवाद करना आप आसानी से सीख सकते हैं।
- इंग्लिश स्पीकिंग और इंग्लिश ग्रामर की ऐप्स के साथ आप इंग्लिश से हिंदी तथा हिंदी से इंग्लिश शब्दकोष (hindi to english dictionary) की ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप किसी हिंदी शब्द का इंग्लिश में मतलब देखना चाहते हैं या किसी नए इंग्लिश शब्द का अर्थ जानना चाहते हैं तो यह सभी मोबाइल सॉफ्टवेयर्स आपकी सहायता कर सकते हैं।
- गूगल ट्रांसलेट नामक वेबसाइट एक भाषा के शब्दों एवं वाक्यों को दूसरी भाषा में परिवर्तित कर देती है। यह आपके तब बहुत काम आ सकती है जब आपको किसी शब्द का अर्थ ढूँढना हो। इसके लिए आपको अलग अलग hindi to english dictionary को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप कभी कभी ऐसे अंग्रेजी वाक्यों या पद्यों को देखते होंगे जिनमे अधिकतर शब्द भारी होते हैं और आपके लिए नए होते हैं। हर नए शब्द का अर्थ ढूँढना अधिक समय लेता है। इसके लिए आप उस सम्पूर्ण वाक्य या पद्य को गूगल ट्रांसलेट में Paste कर दें। इसका हिंदी अनुवाद आपके सामने कुछ ही पलों में प्रकट हो जाएगा।
- इन सभी तकनीकों के अलावा आप दूरभाष यन्त्र का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने नेटवर्क प्रदाता के कस्टमर केयर में फ़ोन लगाएं और उनसे अंग्रेजी में बात करने का प्रयास करें। आप उनसे नए प्लैन्स तथा नेटवर्क से जुडु हुई जानकारी प्राप्त करने के लिए मात्रा अंग्रेजी का प्रयोग करें।
उपरोक्त technologies के उपयोग से आपकी अंग्रेजी सुधर सकती है। ये सभी केवल एक माध्यम हैं। यदि आप में अंग्रेजी सीखने अथवा सुधारने का संकल्प एवं लगन हो तथा आप निरंतर अभ्यास करें तो ही आपकी अंग्रेजी सुधर सकती है।
Watch english youtube videos with subtitles, great source for non native English speakers.
yes thank you
sir english seekhne ke liye duolingo jaise apps bhi maujud hai jo kafi acche hai.
yes i know
Mere instagram me live video ka opstion hi nh a rah hai kya kru jbki mera phone android hai
Aap App Updates karo