Technology के विकास ने लोगो को कई तरह की नई चीजे सीखने के बारे में सिखाया हैं। Technology की मदद से आज के समय में कई सारे नामुमकिन कामो को मुमकिन किया जा रहा हैं। Technology के अब तक के सबसे बेहतरीन अविष्कार Internet और Computers हैं।
Internet और Computers की मदद से लोग लाखो किलोमीटर दूर बैठे व्यक्ति से बात किया जा सकता है और ज्ञान प्रदान और प्राप्त किया जा सकता हैं। लेकिन आज भी कई लोग इस तरह की सुविधाओं से अज्ञात है और भारत में भी ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है।
यही कारण हैं की सरकार ने CSC योजना की अनाउंसमेंट की हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे की ‘CSC क्या है और CSC Center कैसे खोले‘? आज के समय में Technology और Internet का के कुछ इस तरह बढ़ चुका है कि हर घर में कंप्यूटर और स्मार्टफोन का होना आवश्यक हो गया हैं।
जिस जगह पर कंप्यूटर में स्मार्टफोन नहीं होते वहां पर भी परिवार अधिक घुलमिल कर रह सकते हैं लेकिन जगह को विकसित नहीं माना जायेगा। जब किसी व्यक्ति के पास इंटरनेट होता है तो उसके पास एक तरह से असीमित ज्ञान होता है जिसका वह जब चाहे तब उपयोग कर सकता है।
लेकिन कंप्यूटर व इंटरनेट के ना होने से काफी सारी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है। भारत के काफी सारे पिछड़े इलाकों में लोग इस तरह की मुसीबतें झेल रहे हैं। सरकार ने साधारण सेवाए केंद्र सर्विस देने का वादा किया हैं जिसमे लोगो को तकनीक से जुड़ने का मौका मिलेगा।
- What is RDP in Hindi , How RDP(Remote Desktop Protocol) Work in HIndi
- Blog Topic ideas in Hindi
- How To Learn English Online in Hindi
CSC क्या हैं ? What is CSC in Hindi
CSC के बारे में अधिक जानने से पहले बता दे की यह एक Short Form हैं। CSC का पूरा नाम यानी की Full Form of CSC (CSC Full Form in Hindi) ‘Common Service Center’ हैं। Common Service Center का मतलब साधारण सेवाए केंद्र होगा। यानी की एक ऐसा केंद्र या फिर जगह जहा पर साधारण सेवा प्रदान की जाएगी उसे ही Common Service Center कहा जाता हैं।
साधारण सेवाए से यह पर तात्पर्य कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े ही सेवाओ है। Common Service Center का मतलब एक Computer Center से लिया जा सकता हैं। हम सभी लोग Computer Center के बारे में जानते ही हैं।
अगर आपके लिए शब्द नहीं आए तो आप अपने पास के इंटरनेट कैफ़े या फिर कंप्यूटर सुविधा देने वाले किसी फर्म को Computer Center मान सकते हो। Common Service Center में आपको कई तरह की विभिन्न सुविधाएं भी दी जाएगी जैसे कि सरकारी योजनाए, स्वास्थ्य स्किम, बीमा, बैंकिंग और ट्रेवलिंग आदि की सुविधा।
एक Common Servics Center एक तरह से Information और Communication Technology Access Point होता हैं। Common Service Center नेशनल ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के अंदर बनाये जा रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट के प्लान के अनुसार भारत में करीब 100000 कॉमन सर्विस सेंटर यानी कि सीएससी बनाए जाने वाले हैं। कॉमन सर्विस सेंटर को बनाने का उद्देश्य भारत के पिछड़े हुए क्षेत्रो में जरूरी जानकारी को प्रोवाइड करना हैं। यह सभी सर्विस सेंटर गावो और पिछड़े कस्बो में ही बनाये जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दे की एक साधारण सेवाए केंद्र मुख्य रूप से या फिर कहे तो जरूरी रूप से एक Kiosk होता हैं। Kiosk एक तरह का Computer होता हैं। अगर आप Kiosk के बारे में नही जानते तो ATM याद कीजिये। बस उसी तरह की मशीन Kiosk कहलाती हैं।
अब आप समझ ही गए होंगे की साधारण सेवाए केंद्र का उपयोग कोई नागरिक कैसे करता हैं। जानकारी के लिए बता दे की CSC में Kiosk के साथ एक PC (Personal Computer) और कंप्यूटर से जुड़े हुए कुछ दूसरे इक्विपमेंट्स भी होते हैं। यह प्रोजेक्ट 2006 में शुरू हुआ था और अब तक चल रहा हैं।
CSC को शुरू कैसे करे ? How to Start Common Service Center (CSC) in Hindi
CSC को शुरू करने से पहले आपको CSC VLE को समझना होगा। काफी सारे लोग CSC और VLE को एक समझते हैं। लेकिन यह दोनो अलग चीज हैं। CSC तो Common Service Center होता हैं जबकि VLE का तात्पर्य ‘Village Level Entrepreneur’ से होता हैं।
यानी की ‘गाव स्तर का उद्यमी‘ VLE कहलाता हैं। यह VLE ही CSC यानी Common Service Center का संचालक होता हैं जो इसमे Invest करता हैं।
साधारण सेवाए केंद्र को खोलने के लिए आपको कोई खास इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं हैं। CSC के लिए Apply करना बिल्कुल Free होता हैं। CSC खोलने में भी सरकार के द्वारा मदद मिलती हैं। इसके लिए बस आपको Online Apply करना होगा। आपकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद आपका काम शुरू हो जाएगा।
साधारण सेवाए केंद्र के लिए Apply करने के लिए कौनसे Documents की जरूरत पड़ेगी? Documents Required to Open CSC सीएससी यानी की कॉमन सर्विस सेंटर के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- केंसिल चेक
- बैंक पासबुक
- हस्ताक्षर (साइन)
CSC खोलने के लिए किन चीजो की आवश्यकता होगी ? Things Required to Open CSC in Hindi
CSC यानी की कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए आपको कुछ चीजें हैं, जिनकी आवश्यकता होगी। अगर आपके पास वैसा भी उपलब्ध है तभी आप कॉमन सर्विस सेंटर खोल पाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवश्यक चीजे निम्न हैं:
- कम से कम 512MB रेम और 500GB Hard Disk वाला लैपटॉप
- एक इन्वर्टर
- एक प्रिंटर
- एक फिंगर प्रिंट डिवाइज
- एक वेब कैमरा
- कम से के 10 बाई 10 की एक जगह जहा पर CSC Open करना हो।
CSC के लिए Online Apply कैसे करे ? How to Apply Online to Open CSC in Hindi
साधारण सेवाए केंद्र के लिए Online Apply करना बेहद ही आसान हैं। इसके लिए बस आपको कुछ साधारण Steps को follow करना होगा।
- सबसे पहले आपको CSC Registration Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस Website की Link नीचे दी गयी हैं: https://register.csc.gov.in/
- वेबसाइट पर जानेके बाद आपको New VLE Register का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपसे कुछ Basic जानकारी जैसे की अपना आधार नम्बर, नाम आदि पूछे जाएंगे। उन्हें सटीक तरीके से भरकर Captcha Fill करे।
- इसके बाद OTP का ऑप्शन सिलेक्ट करे।
- अब Submit के बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके आधार नम्बर से जुड़े हुए नम्बर पर OTP आएगा। उसे एंटर करे और आगे बढ़े
- इसके बाद आपकी सभी जानकारी आधार कार्ड से भर ली जाएगी। यह काम Automatic हो जाएगा।
- इसके बाद आपको अपने CSC Center की जानकारी भरनी होगी जैसे की उसका नाम क्या होगा आदि।
- इसके बाद आपको अपना Pan Card, Bank Info, Passbook Front Page आदि की फ़ोटो जानकारी सहित देनी होगी।
- इसके बाद अपने सेंट की जियोटेग तस्वीर Upload करनी होगी।
- इसके बाद आपसे Infrastructure Details मांगी जाएगी। इन Details को सटीक तरीके से भरे।
- इसके बाद आपसे सारि जानकारी Confirm की जाएगी जिसमे एक पेज में √ का टिक करना होगा।
बस, आपका काम पूरा हो जाएगा।
CSC खोलकर कितनी कमाई की जा सकती हैं ? How Much Earning A CSC Have in Hindi ?
साधारण सेवाए केंद्र में आपकी कोई Fix Income नही होती हैं। यह एक तरह का बिजनेस हैं जिसमे जितने ग्राहक होंगे उतना ही फायदा होगा और कमीशन मिलेगा। इसलिए इसे चलाने वाले को उद्यमी कहा जाता है। कुछ लोग एक साधारण सेवाए केंद्र से 25 से 30 हजार भी कम रहे हैं। तो आप साधारण सेवाए केंद्र से एक एवरेज इनकम 10 से 15 हजार तो आराम से मान ही सकते हो।
- What is CSS,How To Learn In Hindi
- What is Google Codelabs ? How to Take Admission in Hindi?
- Entrance Exams List 2020 india,
So Guys, आज के इस लेख में हमने ‘CSC क्या है और CSC Center कैसे खोले’ से जुड़ी जानकारी दी। इस तरह की जानकारी प्राप्त कर देना चाहते हैं तो हमारे फ्री न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करना ना भूले।